फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती मामले में एसपी, एडिशनल एसपी को कारण बताओ नोटिस जारी

Tue, 19 Jun 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2016 की सिपाही भर्ती में शिमला और ऊना में कथित रूप से कम लंबाई वालों को भर्ती करने के मामले में सरकार हरकत में आ गई है। सरकार ने आरोपी एसपी डीडब्ल्यू नेगी और एडिशनल एसपी अमित शर्मा को शो कॉज नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह बीके अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। अग्रवाल ने कहा कि नोटिस के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने यह कार्रवाई ‘अमर उजाला’ के 11 जून के अंक में हिमाचल पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में गड़बड़झाला शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद की है।

विज्ञापन

यहां जानिए भर्ती घोटाले का पूरा मामला

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 2016 में हुई हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कथित घोटाले की बात सामने आई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच कराई तो आरोप सही निकले।

जांच में यह बात सामने आई है कि अधिकारियों ने अपने रसूख का फायदा उठाते हुए कम कद वाले को लंबा दिखा दिया। एक जिले में तो अधिकारियों ने खुद ही हाइट नाप डाली।

इसके बाद मुख्यालय ने शासन को दोनों पुलिस अधिकारियों व लंबाई नापने वाले डाक्टर को चार्जशीट करने की सिफारिश कर दी थी। कुछ दिन पहले शासन ने आरोपी डॉक्टर को चार्जशीट कर दिया था। अब सरकार ने आरोपी पुलिस अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें