कोटखाई में गुड़िया के साथ दुराचार और हत्या मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों की ब्रेन मैपिंग हो गई है। अब इन आरोपियों को गांधीनगर से शिमला लाया गया है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई राज उगले हैं। 11 अक्तूबर को मामले पर हाईकोर्ट में सीबीआई स्टेटस रिपोर्ट जमा करवाएगी।
हलाइला से भी सीबीआई की टीम शिमला लौट आई है। टीम ने हलाइला में 29 लोगों के ब्लड सैंपल जुटाए हैं। इसमें 3 रसूखदार भी हैं, जिनके पहले सोशल मीडिया में फोटो वायरल हुए थे।
अन्यों में नेपाली और चिरानी शामिल हैं। सूत्र बताते है कि शनिवार रात दुराचार और हत्याकांड के आरोपियों को कंडा जेल पहुंचाया गया।