फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमत्कार! देवता ने सुलझाई चुड़ैल वाली रात की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते बनूटी में रातड़ देवता मंदिर में 23 अगस्त की रात हुई चोरी का मामला खुद देवता ने ही सुलझा दिया। लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


देवता ने गुर के माध्यम से न सिर्फ चोंरो की दिशा बताई बल्कि ये भी बता दिया था कि ये सभी एक महीने के अंदर पकडे जाएंगे। देवता की बात अब सही साबित हो गई है। हालांकि मंदिर से चोरी एक किलो सोना और चार किलो चांदी अभी बरामद नहीं हुई है।

बुधवार सुबह कंडाघाट और अर्की में दबिश देकर शिमला पुलिस ने दो चोरों कालू और कमलेश को गिरफ्तार किया। चोरी का सामान खरीदने वाले एक सुनार को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन नेगी ने बताया है कि जतोग के काली माता मंदिर में हुई चोरी के मामले में इन दोनों से पूछताछ भी हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

चुड़ैल वाली रात हुई थी चोरी

23 अगस्त को रातड़ देवता मंदिर से करीब एक किलो सोने और चार किलो चांदी के आभूषण चोरी हुए थे। चोरी की गई देवता की अष्टधातु की मूर्ति जंगल में मिल गई थी। अमावस्या के चलते 23 अगस्त की रात को मंदिर की एक खिड़की खुली थी।

इसी का चोरों ने फायदा उठाया। सीढ़ी को दूसरे कमरे में ताला लगाकर रखा गया था। चोरों ने सबसे पहले तिजोरी को तोड़ा और आभूषण एवं मूर्तियां लेकर फरार हो गए। रातड़ देवता मंदिर में चोरों ने वारदात के लिए चुड़ैल (डगयाली) वाली रात चुनी। शातिरों को अच्छी तरह से मालूम था कोई भी रात के समय घर से बाहर नहीं निकलेगा और वह चोरी कर आराम से निकल जाऐगा।

उनकी यह सोच सटीक बैठी। चोर मंदिर में रखे लाखों के सोने चांदी को समेट कर चलते बने। चुड़ैल की इस रात को सोने से पहले स्थानीय लोग घर में सरसों के दानों को फेंकते हैं। रात के समय घर से बाहर नहीं निकलता। मान्यता है कि ऐसा करने से बुरी आत्मा का साया घर पर नहीं पड़ता। लोगों की इसी आस्था का फायदा उठाते हुए चोरों ने आसानी से प्राचीन मंदिर के अमूल्य आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें