फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: दूध की थैली पर विवाद, कारोबारी के पेट में घोंप दिया चाकू

Tue, 07 Sep 2021 12:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

पीड़ित चेतन की मिडल बाजार में दुकान है। देर शाम वह दुकान को बंद कर रहा था। इस बीच युवक आया और कारोबारी से दूध की थैली मांगी। कारोबारी ने युवक को दूध की थैली पकड़ा दी लेकिन युवक की मंशा कुछ और ही थी। इसने दूध की थैली की कीमत को लेकर कारोबारी के साथ बहस शुरू कर दी। कुछ देर बाद युवक ने कारोबारी के पेट में चाकू घोंप दिया। 
विज्ञापन
कारोबारी पर चाकू से जानलेवा हमला(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में देररात एक कारोबारी पर युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने कारोबारी के पेट में चाकू घोंपा है। घायल कारोबारी चेतन का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी सौरव को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक लेनदेन को लेकर इनमें कुछ विवाद हो गया था। पीड़ित चेतन की मिडल बाजार में दुकान है। देर शाम वह दुकान को बंद कर रहा था। इस बीच युवक आया और कारोबारी से दूध की थैली मांगी। कारोबारी ने युवक को दूध की थैली पकड़ा दी लेकिन युवक की मंशा कुछ और ही थी। इसने दूध की थैली की कीमत को लेकर कारोबारी के साथ बहस शुरू कर दी। कुछ देर बाद युवक ने कारोबारी के पेट में चाकू घोंप दिया। इस बीच मौजूद लोग बीच-बचाव में उतरे। कारोबारी लहूलुहान हालत में पड़ा था।

विज्ञापन


पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। स्थानीय लोग घायल कारोबारी को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। सुबह भी कारोबारी और युवक के बीच बहस हुई थी लेकिन शाम तक जानलेवा हमले तक बढ़ गई। मामले के बाद शहर में खौफ का माहौल बना हुआ है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी मोनिका भुटूंगरु ने बताया कि मिडल बाजार में दुकानदार पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोपी को पकड़कर मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें