फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 साल के सैन्य अफसर ने नशीला पदार्थ पिलाकर 21 वर्षीय युवती से किया दुराचार

Tue, 28 Nov 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) शिमला में तैनात एक सैन्य अफसर को युवती के साथ दुराचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सैन्य अफसर की उम्र करीब 56 साल बताई जा रही है। हरियाणा की रहने वाली 21 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार युवती अपने परिजनों से शिमला में अक्सर आती रहती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी सैन्य अफसर से हुई। आरोप है कि पहले आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और उसके बाद जब उसे होश आया तो वह निर्वस्त्र थी।

शिकायत के साथ ही बुधवार देर रात युवती ने पुलिस को उस घर की निशानदेही करवाई जहां पर उसने दुराचार किए जाने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

होश आया तो निर्वस्त्र थी

पुलिस के मुताबिक, युवती अमूमन परिजनों से मिलने के लिए शिमला आती थी। लड़की को मॉडलिंग का शौक है। इसी सिलसिले में आरोपी सैन्य अफसर से भी युवती की बातचीत हुई। आरोपी सैन्य अफसर युवती के परिजनों को अच्छे से जानता है।

उनका आपस में गहरा परिचय भी है। युवती का कहना है कि 20 नवबंर को वह आरोपी के घर गई जहां उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुराचार किया गया।

शिकायत मिलने के बाद शिमला सदर पुलिस उसे मेडिकल के लिए डीडीयू अस्पताल लाई। 21 नवंबर तड़के करीब साढ़े तीन बजे युवती का मेडिकल चैकअप कराया गया।
विज्ञापन

अभी भी सहमी हुई है युवती

एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन - फोटो : File Photo
पुलिस के अनुसार युवती अभी सहमी हुई है और खुलकर बात नहीं कर पा रही है। आरोपी सैन्य अफसर को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। युवती की शिकायत के आधार पर थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन का कहना है कि युवती की वारदात स्थल की निशानदेही के बाद आरट्रैक में तैनात एक सैन्य अफसर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र 56 साल है। पुलिस ने शिकायतकर्ता युवती का मेडिकल कराने के बाद मामले की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें