फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्प शूटर गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल और विस्फोटक जखीरा बरामद

Sat, 30 May 2015 09:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र पांवटा के तहत समीप के रामपुरघाट से एक व्यक्ति के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में घातक हथियार एवं विस्फोटक
विज्ञापन

पदार्थ बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद हथियार एवं गोली बारूद को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने पांवटा में बताया कि सिंगपुरा चौकी इंचार्ज एएसआई रविंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी।
वीरवार रात करीब ढाई बजे पांवटा के डीएसपी योगेश रोल्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी तो रामपुरघाट निवासी आरोपी

संतोष कुमार पुत्र प्रेम सागर के घर से एक विदेशी पिस्टल, दो मैगजीन, एक टोपीदार बंदूक, पिस्टल से एक जिंदा कारतूस, काले
रंग की बेल्ट पर लगी 20 जिंदा कारतूस, 48 खाली रौंद, 220 ग्राम चूरा पोस्त के अलावा डीजल-पेट्रोल एवं शीशा आदि विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए।
विज्ञापन

बच्चों की फोटो फ्रेम के पीछे छुपाई थी विस्फोटक सामग्री

आरोपी ने हथियारों का जखीरा अलमारी में अपने बच्चों के फोटो फ्रेम के पीछे छिपाकर रखे थे। इस बात से भी इंकार नहीं किया
जा सकता है कि क्षेत्र में हुई मर्डर, लूटपाट एवं लाखों की चोरियों में गिरफ्तार संदिग्ध के साथ पूरा गिरोह वारदातों को अंजाम देते
आ रहा हो।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी बडे़ गिरोह का शूटर लग रहा है। कड़ी पूछताछ के बावजूद भी आरोपी मुंह नहीं खोल रहा है। घर से बरामद भारी मात्रा में गोला बारूद एवं विस्फोटक पदार्थ मिलने से अंदेशा है कि आरोपी पेशेवर ढंग से अपराध को अंजाम देता होगा।

गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बरामद विस्फोटक सामग्री से कहीं आरोपी बम के रूप में प्रयोग तो नहीं कर
रहे थे पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें