फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में चल रहा था सेक्स रेकेट, मैनेजर समेत दो लड़कियां पकड़ीं

Sat, 11 Mar 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की धार्मिक नगरी ज्वालामुखी में पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर एक निजी होटल से 2 लड़कियां पकड़ी हैं। जानकारी के मुताबिक सैक्स रैकेट की दलाल महिला को फोन कर लड़कियां बुलाकर उन्हें एक निजी होटल से पकड़ा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि ये लड़कियां पंजाब से आई हैं। पुलिस ने लड़कियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं, सैक्स रैकेट की सरगना सरला देवी को भी हिरासत में लिया गया है।

थाना प्रभारी संदीप शर्मा के अगुवाई में पुलिस टीम इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है कि इस रैकेट के तार कहां-कहां तक जुड़े हैं। डीएसपी ज्वालामुखी कुलदीप कुमार ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। वहीं, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने सैक्स रैकेट के खिलाफ अभियान चलाया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अन्य स्थानों पर भी दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन


बाहरी राज्यों की लड़कियों को झोंका जा रहा देह व्यापार में
कहीं गरीबी तो कहीं मजबूरी में पैसे कमाने के लिए लड़कियां अपना जिस्म बेचने को मजबूर हैं। हालात तब और भी बिगड़ रहे हैं जब हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में भी दलाल बाहरी राज्यों से लड़कियां लाकर ग्राहकों को परोस रहे हैं।

इंटरनेट पर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा से हिमाचल में लड़कियों से देह का कारोबार करवाया जा रहा है। इंटरनेट पर कई साइटों पर एस्कार्ट में दलालों ने अपने मोबाइल नंबर तक डाल रखे हैं। इन नंबरों पर कहीं भी कभी भी लड़कियां मुहैया करवाने का दावा किया जाता है।

5 से 20 हजार रुपये तक हर रात के हिसाब से ग्राहकों से दलाल वसूलते हैं। दो वर्ष पहले भी कांगड़ा गर्ल के नाम ने वीडियो वायरल हुुआ था जिसमें ज्वालामुखी, देहरा, कांगड़ा, नूरपुर और पालमपुर की लड़कियों ने खुद सैक्स रेकेट में शामिल होने की बात कबूली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें