फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर ठीक न होने से परेशान 12वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 11 Mar 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुलेर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पेपर ठीक न होने पर छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। राजनीतिक शास्त्र का पेपर खराब होने के बाद छात्र तनाव में था। उसने स्लेटपोश मकान में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के दौरान प्रदेश में आत्महत्या का पहला मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार विजय कुमार उर्फ बिंदु (17) पुत्र कमलेश निवासी गुलेर बारहवीं की परीक्षा दे रहा था। बीते दिन राजनीतिक शास्त्र विषय का पेपर ठीक न होने के चलते विजय मानसिक तनाव में था। उसने घर की दूसरी मंजिल पर जाकर दुपट्टे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


छात्र के पिता मजदूरी करते हैं। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में छात्र पेपर ठीक न होने के चलते तनाव में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें