फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर भारत के कई राज्यों में फैले अंतर्राज्यीय देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है। पांवटा पुलिस ने मामले में गिरोह सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक युवती को भी हिरासत में लिया है। बयान लेने और मेडिकल करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। इसमें होटल संचालकों का भी सहयोग रहा। पुलिस ने इन्हें पांवटा के एक होटल से गिरफ्तार किया है। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। पांवटा थाना प्रभारी लायकराम सिसौदिया, एएसआई मोहर सिंह, एचसी दलीप तोमर, महिला आरक्षी मेनका, सुरक्षा शाखा प्रभारी धर्म सिंह, मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, नवराज और आरक्षी जागर सिंह की विशेष टीम ने जाल बिछाया।

सिविल ड्रेस में भेजा पुलिस जवान

उन्हें शहरी क्षेत्र में बाहरी राज्यों से देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। डीएसपी ने ऐसे गिरोह को पकड़ने के लिए टीम गठित की। कुछ निजी होटल संचालकों से भी सहयोग मांगा गया। पुख्ता सूचना पर मंगलवार रात करीब 9 बजे एक निजी होटल में ग्राहक बनाकर सिविल ड्रेस में पुलिस जवान को भेजा गया।

इसके बाद गिरोह के सरगना अंजल चोपड़ा (24) उर्फ आशू, शुभम (22) निवासी मॉडल कॉलोनी यमुनानगर और देहरादून की एक महिला (23) को हिरासत में लिया गया। मुख्य सरगना स्विफ्ट गाड़ी में पांवटा पहुंचा था। पूछताछ में पता चला है कि यमुनानगर, नारायणगढ़ में भी आरोपी के खिलाफ ऐसी शिकायतें हैं।
विज्ञापन

ऊना में भी पकड़ा गया था सेक्स रैकेट

उधर, डीएसपी योगेश रोल्टा ने कहा कि देह व्यापार गिरोह सक्रिय होने की सूचना मिली थी। विशेष टीम गठित कर मुख्य सरगना समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर स्विफ्ट गाड़ी कब्जे में ले ली है। अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा-4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। देहरादून निवासी युवती का मेडिकल करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

गौर हो कि 14 जून 2015 को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के धार्मिक क्षेत्र पीरनिगाह के पास पुलिस ने सेक्स रैक्ट का भंड़ाफोड़ किया था। पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को रंगे हाथों दबोचा था। गुप्त सूचना पर एएसपी विरेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश भी की थी लेकिन पुलिस ने सभी को मौके पर दबोच लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें