फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, महिला दलाल समेत एक युवती गिरफ्तार

Sun, 06 May 2018 12:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन स्थल मनाली के बाद अब शिमला जिले के रोहड़ू में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। रोहड़ू पुलिस ने ग्राहक बनकर जाल बिछाया और शुक्रवार देर रात होटल में छापा मारकर एक महिला और एक लड़की को गिरफ्तार कर लिया। दोनों चंडीगढ़ की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस को शक है कि महिला गिरोह की सरगना है और इस रैकेट में अभी और लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पता लगाया जा रहा है कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। रोहड़ू थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी पुलिस को गुप्तचर इकाई की ओर से दी गई थी।

विज्ञापन

ऐसे किया गिरफ्तार

गुप्तचर इकाई ने अपनी रिपोर्ट में उच्च अधिकारियों को बताया है कि इस मामले की पुलिस थाना रोहडू़ में कई दिन पहले सूचना दी गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता ने नहीं लिया। शुक्रवार को दूसरी बार सूचना देने पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। 

पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर महिला दलाल से संपर्क किया। महिला चार हजार रुपये में  लड़की मुहैया कराने को तैयार हो गई। सौदा तय होने के बाद शुक्रवार रात रोहड़ू के एक निजी होटल में महिला दलाल अपने साथ युवती को लेकर आई।

इसी बीच पुलिस टीम ने छापा मारकर दोनों को काबू कर लिया। पुलिस ने महिला के पर्स से चार हजार रुपये भी बरामद किए हैं। ये रुपये नकली ग्राहक ने उसको दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें