फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली एक बार फिर शर्मसार हो गई है। गत रात पुलिस ने मनाली के एक निजी होटल में छापा मारकर तीन महिलाओं समेत दो पुरुषों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं पंजाब से यहां लाई गई हैं।
विज्ञापन


जहां होटल मालिकों के साथ मिलकर उन्हें ग्राहकों के सामने पेश किया जाता है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं, इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह के साथ और कितने लोग जुड़े हुए हैं। उल्लेखनीय है कि पर्यटन नगरी मनाली में हर साल पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी

वहीं, गैर कानूनी कार्य भी बढ़ रहे हैं। मनाली में एक हजार से अधिक होटल हैं और सभी पर नजर रखना पुलिस के लिए भी आसान नहीं है। इसके चलते यहां तेजी के साथ देह व्यापार का कारोबार भी बढ़ रहा है। मनाली में एक माह में दूसरी बार देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि काफी समय से मनाली में देह व्यापार की खबरें आ रही थीं, जिन्हें देखते हुए पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर निकटता से नजर रखे हुए थी।

उन्होंने बताया कि जैसे ही विश्वसनीय सूत्रों ने जानकारी दी तो गत रात योजना बना कर एक होटल में छापामारी की गई। इसमें तीन महिलाओं समेत दो पुरुषों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए लोगों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में कितने लोग और जुड़े है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें