फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीपीएस मामले में महिला को पकड़ने गए पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई

Fri, 05 Jul 2019 08:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला में एनडीपीएस के एक मामले में फरार चल रही महिला आरोपी को दबोचने आई पुलिस के साथ महिला और उसके रिश्तेदारों की हाथापाई हो गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी महिला को पिछले दरवाजे से फरार करवाने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


पीछा करते हुए पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों को रोकने का भी प्रयास किया गया। दो कर्मचारियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

शिमला में एनडीपीएस मामले में वांछित चल रही महिला पांवटा के देवीनगर में छिपी हुई थी। इस पर पुलिस टीम ने दबिश दी। इस बीच आरोपी महिला को मौके से फरार करवाने के प्रयास हुए। पिछले रास्ते से आरोपी महिला भागने में सफल भी हुई।
विज्ञापन


पुलिस टीम की महिला आरक्षी और एएसआई की टीम ने उसे दबोच लिया। इस दौरान आरोपी महिला के तरफ से भी कुछ लोगों ने विरोध किया। अब आरोपी महिला को एनडीपीएस एक्ट के मामले में शिमला ले जाया जाएगा। एएसआई रामलाल और महिला पुलिस आरक्षी विराक्षी को चोटें आई हैं।

पांवटा अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक राजीव चौहान ने कहा कि महिला आरक्षी विराक्षी को घुटने में तथा एएसआई रामलाल को हाथ में चोंटे आई हैं। एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि शिमला में एनडीपीएस के मामले में महिला वांछित चल रही है। गुप्त सूचना मिलने पर पांवटा के देवीनगर में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें