फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल हेडमास्टर ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा जिले के गुराड़ स्कूल के मुख्याध्यापक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मुख्याध्यापक पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान उत्तम पुत्र जयदयाल (51) निवासी सुलाह (सामरा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उत्तम ने शनिवार को अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने उसे फंदे पर झूलते देखा तो इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों और पुलिस को दी। सदर थाना से मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और देर शाम उसे चंबा ले आई। यहां रविवार को उत्तम के शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

ज्यादातर समय अकेला रहता था हेडमास्टर

उत्तम के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। इन दिनों स्कूल के परीक्षा परिणाम बनाने का काम चला हुआ था। वह ज्यादातर अकेला ही रहता था। इस दौरान ही उसने आत्महत्या की योजना बनाई और दुपट्टे से फंदा लगा लिया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि सूचना मिलते ही सदर थाना से पुलिस पार्टी को मौके पर भेजा गया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर चंबा ले आई थी। छानबीन के बाद आत्महत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले से जुड़े सभी लोगों के बयान दर्ज किए हैं और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें