फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI चोरी: पुलिस को मिली ये बड़ी कामयाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई की नादौन शाखा से 32 लाख उड़ाने के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गौरव सोनी उर्फ काकू पुत्र दीप कुमार निवासी वार्ड नंबर-एक नादौन को वीरवार देर रात्रि गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसका इस वारदात में बड़ा हाथ हो सकता है। एसपी हमीरपुर अजय बौद्घ का कहना है कि गौरव सोनी नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है।

इससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन

तीन बच्चों ने अंजाम दी थी वारदात

9 अगस्त को एसबीआई की शाखा नादौन में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कैशियर की ओर से बैग में रखे 32 लाख रुपये उड़ा लिए थे। इस घटना को बैंक परिसर में घूम रहे तीन बच्चों ने अंजाम दिया था।

घटना में शामिल रहे बच्चे अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं, लेकिन बैग ले जाने वाले बच्चे के बाहर निकलते ही एक युवक ने अंदर प्रवेश किया था और हेड कैशियर से बात करने लग पड़ा था।

सीसीटीवी फुटेज में इस युवक की हलचल संदिग्ध लग रही थी। जिसके आधार पर पुलिस कई बार युवक से पूछताछ कर चुकी थी। अब गिरफ्तारी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें