फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी लेकर आए नकाबपोश, बंधक बनाकर लूटा मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्हाड़ी और डंडे लेकर आए नकाबपोशों ने शिमला के एक मंदिर को लूट डाला। पुजारी को बंधक बनाने के बाद ये मंदिर से सोने चांदी की मूर्तियां उड़ा ले गए। यह वारदात शिमला के समरहिल चौक स्थित दुर्गा माता मंदिर में शुक्रवार रात को अंजाम दी गई।
विज्ञापन


मंदिर में सोए पुजारी के 16 साल के बेटे ललित पंत को बंधक बनाकर चोर मंदिर से सोने, चांदी के छत्र, मुकुट और दानपात्र चुरा ले गए हैं। पुलिस को दिए ब्यान में मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश निवासी रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड ने बताया कि शुक्रवार देर रात दो अज्ञात लोग मुख्य गेट का ताला तोड़ कर मंदिर में दाखिल हुए। इनके हाथों में कुल्हाड़ी और डंडे थे। इन्होंने बेटे को डरा धमकाकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन

मंदिर से लूट लिया ये सामान

इसके बाद नकाबपोश एक चांदी का मुकुट, पांच चांदी के छोटे छत्र, दो सोने की नथ, एक म्यूजिक डैक, एक मोबाइल फोन, दानपात्र और दो शेरों की चार आंखें चुरा कर ले गए। दोनों व्यक्तियों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था।

इसके चलते उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने बताया है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दो नकाबपोश चोरों ने पुजारी के बेटे को डरा धमकाकर चोरी को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि चोरों के जाने के बाद ललित पंत ने मंदिर की निचली मंदिर में सो रहे अपने पिता को घटना की जानकारी दी थी। बालूगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें