फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज के 'जहर' ने 5 और किसानों की जान ली

Sun, 26 Apr 2015 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़शंकर (होशियारपुर)/सोनीपत, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में होशियारपुर के गांव मौजीपुर के किसान राम सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। फसल खराब होने से कर्ज न उतार पाने के कारण वह परेशान था। इस कारण बीस अप्रैल को वह घर से कहीं चला गया था। शनिवार को उसका शव खेतों की झाड़ियों से मिला।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में जहर खाने की पुष्टि हुई है। राम सिंह के भतीजों ने बताया कि उनके चाचा ने पांच एकड़ जमीन ठेके पर लेकर गेहूं की फसल की बुआई की थी। इसके अलावा उन्होंने परिवार के चार एकड़ खेत में भी गेहूं की बुआई की थी।

खेती के लिए उन्होंने सहकारी को-आपरेटिव सोसायटी से साठ हजार रुपये कर्ज लिया था। इसके अलावा आढ़ती से भी एक लाख रुपये ले रखे थे। राम सिंह ने कहा था कि फसल बेेच कि कर्जा वापस कर देंगे। लेकिन बारिश के कारण फसल खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो ने की सुसाइड, दो की सदमे से मौत

हरियाणा में फसल बर्बादी के सदमे से किसानों की मौत का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा।  और हिसार जिले में शनिवार को चार और किसानों की जान चली गई।

सोनीपत जिले के गन्नौर उपमंडल के गांव राजलू गढी में गेहूं की फसल में नुकसान के चलते अशोक (31) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि उसने साढ़े चार एकड़ भूमि ठेके पर ले रखी थी।

हिसार जिले के उगालन गांव का किसान कृष्ण कुमार शनिवार को जब कंबाइन से गेहूं निकालना शुरू किया तो एक एकड़ में 5-6 मन गेहूं निकला। हताश होकर उसने पेड़ से लटककर जान दे दी। 

भिवानी के चैहड़ कलां गांव में फूलसिंह ने भी फसल नुकसान को सह नहीं पाया और सदमे में दम तोड़ गया। सोनीपत के गांव बरोदा में हवासिंह की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें