हिमाचल के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में लुटेरे लगभग 11 लाख कैश के साथ एटीएम ही उखाड़ कर ले गए। रात को आवाजें सुनाई देने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक लुटेरे एटीएम को वैन में डालकर फरार हो गए। लोगों के शोर मचाने पर लुटेरों ने हवाई फायर भी किया।
विज्ञापन
लुटेरे पंजाब नंबर की एक गाड़ी में आए थे। लूट को अंजाम देने से पहले एटीएम कक्ष में लगे कैमरों को स्प्रे कर दिया गया था। जब तक पुलिस को सूचना मिली शातिर हिमाचल की सीमा को पार कर चुके थे। एसबीआई का यह एटीएम एक कंपनी को आउट सोर्स किया गया था।
एटीएम सुरक्षा के लिए कोई कर्मी तैनात नहीं था। इतनी बड़ी वारदात के बाद क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पड़ोसी राज्यों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है। इससे पहले बद्दी में भी एटीएम उखाड़ने की वारदात हो चुकी है।
विज्ञापन
पंजाब नंबर की वैन में चार से पांच लुटेरे थे सवार
एटीएम निजी कंपनी को आउटसोर्स किया हुआ था।
पुलिस के मुताबिक वारदात रविवार रात 3.30 बजे की है। पंजाब नंबर की एक वैन में चार से पांच लोग आए। इन लुटेरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया और एटीएम को उखाड़ कर गाड़ी में डाल लिया। शोर सुनकर एटीएम के साथ वाली बिल्डिंग की एक महिला जाग गई।
जब तक महिला बाहर आई तब तक लुटेरे एटीएम को गाड़ी में लाद चुके थे। महिला ने गाड़ी का नंबर पढ़ने का प्रयास किया लेकिन वह पूरा नहीं पढ़ पाई। प्रत्यक्षदर्शी महिला के अनुसार पीबी नंबर की गाड़ी थी। गाड़ी में चार से पांच लोग सवार थे। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने
पुलिस को बताया है कि ग्रामीणों को डराने के लिए लुटेरों ने हवाई फायर भी किया। बैंक के एटीएम प्रबंधक चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि एटीएम में 10 लाख 84 हजार रुपये थे। एटीएम में सुरक्षा गार्ड नहीं था। एटीएम निजी कंपनी को आउटसोर्स किया हुआ था।
एटीएम को मात्र दो इंच की कील से कसा गया है जिसे कोई भी आसानी से तोड़ सकता था।
एसपी बशेर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही चारों ओर नाकेबंदी कर दी थी, लेकिन लुटेरे उससे पहले हिमाचल सीमा को पार कर चुके थे। बार-बार बैंक संचालकों को एटीएम में गार्ड रखने के लिए कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।
एटीएम को मात्र दो इंच की कील से कसा गया है जिसे कोई भी आसानी से तोड़ सकता था। लुटेरों ने सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया है। कैमरे का यूएसवी एटीएम में ही लगा हुआ था। इस कारण कोई भी फुटेज हाथ नहीं लगी है। पड़ोसी राज्यों के थाने और चौकियों में इसकी सूचना दे दी है।