फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर कर्मी ने अपने ही घर में नौकरानी से किया दुराचार

Fri, 17 Feb 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी की जंजैहली घाटी के एक गांव में एक मकान में काम करने वाली महिला ने मकान मालिक पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुराचार का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा दिया है तथा आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला गांव में ही सेवानिवृत्त एक व्यक्ति के घर काम करती थी।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके मकान मालिक ने उसके साथ वर्ष 2016 में दीपावली के दिन और 13 जनवरी 2017 को उसके साथ दुराचार किया। यह भी आरोप लगाया कि दुराचार करने के बाद उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी गोहर चांद किशोर ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें