फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! भाई ने छह साल की मासूम से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई बहन के रिश्तों को तार तार करते हुए एक युवक ने अपनी छह साल की चचेरी बहन के साथ दुराचार कर डाला। मामला हिमाचल के जिला मंडी के बल्ह विकास खंड की एक पंचायत का है। आरोपी युवक रिश्ते में इस मासूम का चचेरा भाई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ये घटना 31 अगस्त की है। छह साल की मासूम बच्ची घर के साथ लगती गौशाला के पास खेल रही थी। इसी दौरान उसका चचेरा भाई वहां आ गया। घर पर कोई नहीं था। ऐसे में इसने मौके का फायदा उठाया।

यह मासूम को अपने साथ ले गया और थोड़ी दूर जाकर उसे हवस का शिकार बना दिया। इसके बाद इसने किसी को कुछ न बताने के लिए बच्ची को धमकाया। डरी सहमी बच्ची चुपचाप वापस घर आ गई।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों को बताई आपबीती

घर पहुंची मासूम ने अपने माता पिता को ये बात बताई। उसने बताया कि उसका बड़ा भाई उसे जबरदस्ती खेत में ले गया था और ये गलत काम किया। ये सुनकर परिजन दंग रह गए। बाद में स्‍थानीय पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत की।

पुलिस ने बच्ची के मेडिकल के बाद केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। यह घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। उधर, इलाके में इस घटना के बाद से लोग सकते में हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसपी कुलदीप चंद राणा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें