पड़ोस में रहने वाले युवक ने दस महीने की मासूम के साथ दुराचार कर दिया। मामला हिमाचल के जिला सोलन के कालाअंब का है। यहां एक प्रवासी मजदूर ने हैवानियत की सारी हदें लांघ दी।
जानकारी के अनुसार मामला वीरवार का है। यहां के खैरी गांव में एक प्रवासी महिला अपने घर के बाहर कपड़े धो रही थी। इसकी दस महीने की बच्ची अंदर कमरे में ही सोई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक अन्य प्रवासी युवक उत्तम कुमार चुपचाप यहां आया।
यह कमरे में गया और बच्ची को उठाकर ले गया। पुलिस के अनुसार काफी देर बाद जब बच्ची के रोने की आवाज आई तो इसकी मां कमरे में गई। लेकिन बच्ची यहां नहीं थी।