फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरियां चराने जंगल गई नाबालिग से रेप

Wed, 18 May 2016 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगड़ाह (सिरमौर)
विज्ञापन
लड़की की शिकायत पर पुलिस ने उसके बयान लेने के बाद मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जिला सिरमौर के पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत बकरियां चराने जंगल की ओर गई एक नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने देर शाम दुराचार का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संगड़ाह थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव की लड़की के साथ उसी के गांव के एक युवक ने दुराचार कर लिया। लड़की बकरियां चराने के लिए जंगल की ओर गई थी।

उसको अकेला पाकर युवक ने दुराचार की घटना को अंजाम दिया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने उसके बयान लेने के बाद मामला दर्ज किया है। लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। दुराचार की घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार बताया जा रहा है। डीएसपी हैड क्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें