फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में जबरन नशीली दवा पिलाकर छात्रा से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लड़के दो बहनों को डरा धमकाकर अपने साथ एक होटल में ले गए। फिर उनमें से एक छात्रा को जबरन नशीली दवाएं पिला दी और उसके साथ रेप किया। यह मामला हिमाचल के नाहन में सामने आया है। यहां दो बहनों के साथ तीन युवकों ने जबरदस्ती कर डाली। पुलिस ने इन लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार आरोपियों में से एक युवक ने स्कूल से लौटी एक छात्रा को कहा कि वह अपनी बहन को लेकर अघोरी कुटिया के पास आ जाए। युवक ने छात्रा को कहा कि वह घर यह बताकर आए कि वह टूर्नामैंट के लिए रामपुर जा रहे हैं। यदि ऐसा न किया गया तो वे दोनों बहनों और उनके माता-पिता को जान से मार देंगे।
विज्ञापन

कमरे में बंद कर किया शोषण

डरी सहमी छात्रा अपनी बहन के साथ तैयार होकर अघोरी की कुटिया के पास पहुंची तो वहां तीन लड़के उनका इंतजार कर रहे थे। इन्होंने दोनों बहनों को जबरन गाड़ी में बिठाया और रुखड़ी गांव की ओर ले गए। यहां तीनों लड़के उन्हें होटल में ले गए और दोनों को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। उसके बाद तीनों युवकों में से एक युवक ने छात्रा को जबरन नशीली दवा पिला दी।

छात्रा का आरोप है कि कुछ समय बाद तीनों आरोपी उसके कमरे में आए और उसके साथ दुराचार किया। एसपी सिरमौर सौम्या सांबाशिवन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें