फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की बच्ची से रेप, पैसों के साथ पकड़े गए मां बाप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला शहर में नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार के मामले में उसी के मां-बाप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को इन्हें हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया गया। यहां से इन्हें 22 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में नया मोड़ तब आया जब बच्ची के मां-बाप के पास से 60 हजार बरामद किए गए। प्रवासी मजदूरों के पास इतनी रकम कहां से आई? इस बात का यह दंपति पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस को अंदेशा है कि इन्हें आरोपी के बारे में पता है और इस बात की जानकारी यह छिपा रहे हैं लिहाजा इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है।

बच्ची से हुआ था दुराचार

पुलिस के अनुसार पुराने आईएसबीटी के नजदीक यह प्रवासी दंपति रहते हैं। इनकी सात साल की बच्ची के साथ कोई दुराचार कर गया था। लड़की का पिता मजदूरी करता है। घटना वाले दिन पुलिस को बताया गया कि जब बच्ची सुबह शौच के लिए सार्वजनिक शौचालय में गई तब उसे कोई उठा ले गया और लालपानी के जंगल में उसके साथ दुराचार कर फरार हो गया।

लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कमला नेहरू अस्पताल में दाखिल करवा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच का जिम्मा आईपीएस अंजुम आरा को सौंपा गया। लड़की से कई बार बयान लेने की कोशिश की गई लेकिन वह बार-बार अपने बयान बदलती रहे। उसके मां बाप भी कई बार अपने बयानों से पलटे।
विज्ञापन

तलाशी के बाद मिले 60 हजार

इस पर पुलिस को शक हुआ जब उनके घर की तलाशी ली तो उनके पास से 60 हजार मिले। इसके बाद पुलिस को यकीन हो गया कि दंपति आरोपी के बारे में सब जानते हैं और उनसे तथ्य छिपा रहे हैं। इस मामले में दंपति का मुंह बंद करने के लिए किसने यह पैसा दिया इसका खुलासा आने वाले दिनों में हो सकता है।

आश्रम में भिजवाई बच्ची
अस्पताल में छुट्टी होने के बाद बच्ची को अब पुलिस ने बच्ची को दुर्गापुर स्थित बालिका आश्रम भेज दिया है। बच्ची के मां-बाप पुलिस रिमांड पर होने के कारण उसकी देखरेख करने वाला घर में कोई नहीं है। इस वजह से बच्ची को आश्रम भेजा गया।

मां-बाप बार-बार बदल रहे बयान
मामले की जांच अफसर आईपीएस अंजुम आरा ने कहा कि बच्ची के मां-बाप को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है। यह बार -बार बयान से पलट रहे हैं। इनके पास मिले पैसों के बारे में भी यह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। अंदेशा है कि यह आरोपी को जानते हैं। इस बाबत ही इनसे पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें