मुंबई में एक ऐसी घटना सामने आई जिससे मुंबई पर महिलाओं के लिए एक असुरक्षित होने का कलंक लग सकता है। सोमवार को एक अमेरिकी महिला ने एक शख्स की फोटो ट्वीट कर कहा है कि ये शख्स उसके सामने रास्ते में खड़े होकर अश्लील हरकत कर रहा था वो भी दिन के उजाले में।
यह घटना दक्षिणी मुंबई के कोलाबा इलाके की है जहां सोमवार को सुबह करीब नौ बजे एक शख्स मैरियाना अब्दो को देखकर हस्तमैथुन कर रहा था। महिला ने शख्स की इस शर्मनाक हरकत पर आजिज हो उसकी फोटो खींच ली उसे ट्वीट कर इस बारे में लोगों को बताया।
हांलाकि इस घटना की खबरें मीडिया में आने के बाद मैरियाना ने उस फोटो और ट्वीट को डिलीट कर दिया है और लोगों से मिले समर्थन के लिए आभार जताया है। मैरियाना ने कहा है कि वह अब पुलिस के संपर्क में है इसलिए उस ट्वीट को डिलीट कर रही हैं।
I am now in touch with the police here and am handing this matter over to them. I have therefore decided to take down the picture.— Maryanna Abdo (@MaryAbdo) August 18, 2015