फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : फूफा ने नाबालिग भतीजी से किया रेप

Mon, 12 May 2014 06:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहो क्षेत्र की एक पंचायत में शादी समारोह के दौरान अपने फूफा के साथ सो रही बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की की उम्र 12 साल है।
विज्ञापन


वह सातवीं कक्षा की छात्रा है। जानकारी के मुताबिक रविवार को पीड़ित बच्ची का परिवार बेटी की विदाई के बाद सोया हुआ था। इस दौरान उनके परिवार की छोटी लड़की भी रात को अपने फूफा के साथ ही सो गई।

सुबह जब बच्ची ने अपने माता-पिता को अपने सगे फूफा की हरकत के बारे में बताया तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत था

पहले तो परिवार के लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और फिर इसकी सूचना सदर पुलिस थाने को दी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी सोनू को गिरफ्तार करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पेंटर व मजदूरी का काम करता है।

पता चला है कि वह रविवार रात को शराब पीकर सोया हुआ था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी और पीड़ित लड़की का जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया।

उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी सोनू के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट की धारा छह के तहत मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें