फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्ार्मनाकः नाबालिग बेटी से पिता ने किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में बीते 24 घंटों में साइबर सिटी में दुष्कर्म के चार मामले सामने आए। इसमें रिश्तों को भी ताक पर रख दिया गया।
विज्ञापन


अलग-अलग मामलों में साथी, प्रेमिका और बेटी के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि इस साल साइबर सिटी में दुष्कर्म के सामने आए 37 मामलों में आधे लिव-इन रिलेशनशिप के मामले हैं।

कलयुगी पिता ने की हैवानियत

गुड़गांव के चकरपुर गांव में 13 वर्षीय मासूम के साथ कलयुगी पिता ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। करीब 20 दिन पहले घर में पत्नी की गैरमौजूदगी में पीड़ित के सौतेले पिता लखनऊ निवासी मदन ने उसके साथ रेप किया।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दो दिन पहले किसी तरह हिम्मत करके पीड़िता ने अपनी मां को बताया।

इसके बाद दोनों ने थाने में आकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

सहकर्मी ने ब्यूटीशियन से किया दुष्‍कर्म

ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली 24 वर्षीय युवती ने अपने सहकर्मी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती मूलरूप से झारखंड की रहने वाली है।

आरोप है कि शादी का झांसा देकर तीन साल तक विरेंद्र सोनी निवासी बिहार ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

अब किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस ने  धारा 376 का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नौकरी दिलाने के बहाने दोस्तों संग गैंगरेप

सुशांतलोक थाना में वेस्ट बंगाल निवासी युवती ने नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी एक निजी अस्पताल में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है।

आरोप है कि उसने नौकरी के बहाने दो दोस्तों अन्य दोस्तों के साथ मिलकर भी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी भागेश्वर, उत्तराखंड निवासी हेम मिश्रा (28) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर लूट ली अस्मत

गुड़गांव में भोंडसी में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने गांव में रहने वाले एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोप है कि 36 वर्षीय राजकुमार से उसकी पहचान हुई।

इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ यौन संबंध बनाए।

साथ ही किसी को कहने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें