फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड संग फरार हो गया पति और फिर...

Sun, 13 Apr 2014 10:56 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मीठी-मीठी बातों में फंसाकर एक युवक ने घर से भागकर लड़की से शादी रचा ली। शादी के बाद एक संतान भी हुई। इसी बीच युवक ने एक और गर्लफ्रेंड बना ली।
विज्ञापन


पत्नी को भनक लगी तो उसने अपना और बच्चे का नाम पंचायत में पंजीकृत कराने के लिए पति पर दबाव बनाना शुरू किया। लेकिन युवक गर्लफ्रेंड को लेकर फरार हो गया।

थक-हारकर पत्नी पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन


अब इसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुन्नी के गढ़ेरी गांव का रहने वाला है। कुछ समय पहले यह एक लड़की को भगा ले गया।

दोनों घर से भागकर करीब डेढ़ साल तक साथ रहे। इसी दौरान आरोपी एक बच्चे का पिता बन गया। बच्चे के जन्म के बाद भी आरोपी इन दोनों को अपना नाम नहीं देना चाह रहा था।
विज्ञापन


उसकी पत्नी ने पंचायत में उसका और बच्चे का नाम पंचायत में रजिस्टर कराने की बात कही। लेकिन आरोपी के मन में कुछ और ही था। वह अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर फरार हो गया।

डीएसपी भजन नेगी ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें