फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: युवती को ब्लैकमेल कर युवकों ने दो साल तक किया दुष्कर्म, बीमार पिता को देखने पीड़िता के घर आता था एक आरोपी

Sun, 28 Nov 2021 03:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

कनखल थाना प्रभारी दीपक कठैत के मुताबिक थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली युवती ने शिकायत देकर यह बात बताई है। जिसमें अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो युवकों ने युवती को पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ ही अश्लील वीडियो भी बना ली। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन



कनखल थाना प्रभारी दीपक कठैत के मुताबिक थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली युवती ने शिकायत देकर बताया कि उसके घर में विधवा मां व दो छोटे भाई हैं। युवती ने बताया कि दो साल पहले जब उसके पिता बीमार थे तो उनको देखने के लिए गोपाल निवासी गांव जगजीतपुर का उनके घर पर आना-जाना रहता था। आरोप है कि उसके पिता की मौत से चार दिन पहले आरोपी गोपाल उसे अपने दोस्त जोनू के कमरे पर जगजीतपुर लेकर गया और उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

इसके बाद आरोपी गोपाल ने उसके उसके साथ दुष्कर्म किया और जोनू ने अश्लील वीडियो बना लिया। युवती का आरोप है कि इसके बाद जोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गोपाल ने वीडियो बनाया। आरोपी उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ पिछले दो साल से दुष्कर्म कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं किसी को भी बताने पर उसकी मां व भाईयों को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता ने आरोपियों से परेशान होकर कई आत्महत्या करने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी मां व पड़ोसी ने उसे फांसी के फंदे से उतारा। थाना प्रभारी दीपक कठैत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मध्यप्रदेश की महिला से देवबंद के व्यक्ति ने हरिद्वार में किया दुष्कर्म
वहीं फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद मध्यप्रदेश की 31 वर्षीय महिला से देवबंद के व्यक्ति ने हरिद्वार के एक होटल में लाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक मध्यप्रदेश के नरसिंहगढ़ निवासी 31 वर्षीय महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है।

वर्ष 2020 में उसकी दोस्ती फेसबुक पर सहारनपुर के देवबंद कस्बा निवासी संदीप गिरि से हुई थी। आरोपी ने खुद को अविवाहिता बताते हुए पहले फेसबुक मैसेंजर पर और उसके बाद मोबाइल पर बात करनी शुुरू कर दी थी। महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और संदीप ने खुद को अविवाहिता बताया था तो महिला ने उससे बातचीत करनी शुरू कर दी थी। इसके साथ ही संदीप ने उससे शादी का वायदा भी किया था।

महिला का आरोप है कि संदीप ने उसे मध्यप्रदेश से 25 नवंबर को बहला-फुसलाकर हरिद्वार बुलाया। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर आरोपी संदीप महिला को मिला और उसके लेकर एक होटल में चला गया। जिसके बाद महिला से उसकी बिना सहमति के उसका शारीरिक शोषण किया। महिला का आरोप है कि 26 नवंबर को आरोपी संदीप उसके हरकी पैड़ी पर छोड़कर बिना बताए कहीं चला गया। जिसके बाद पीड़िता आरोपी के बताए पते पर पहुंची तो उसके जानकारी हुई थी आरोपी शादी शुदा है। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें