इलाके में स्थित झुग्गियों में एक नवजात शिशु का शव मिला है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने शिशु की मां को मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा है।
सूचना मिलते ही एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर भी घटनास्थन पर पहुंच गए थे। पुलिस ने मामले में एक युवक को आरोपी बनाया है। उसके खिलाफ दुराचार एवं पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद झुग्गियों में एक बच्ची ने शौचालय में नवजात शिशु का शव पड़ा देखा। इससे वह घबरा गई और चिल्लाने लगी।
इसके बाद आसपास के झोपड़ी वाले भी मौके पर जमा हो गए और शव को देखकर पुलिस को सूचित किया। पूछताछ के दौरान पता चला कि 17 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी बहन के साथ झुग्गी में रह रही है।
उसने शुक्रवार सुबह शौचालय में ही शिशु को जन्म दिया। नाबालिग ने बताया कि इससे पहले वह अपनी मौसी के पास रहती थी, जहां मौसी के लड़के ने उसके साथ कई बार दुराचार किया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई थी।
एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि युवती के बयानों के आधार पर नाबालिगा से दुराचार करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।