फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले प्यार और फिर शादी, बदले उसे मिला ये धोखा..

Thu, 17 Apr 2014 07:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना उपमंडल अंब की महिला ने एक व्यक्ति पर दो साल तक दुराचार का आरोप जड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति हरोली विस के भदसाली गांव का रहने वाला है, जो इन दिनों विदेश में रह रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला की शिकायत पर अंब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार अंब उपमंडल की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2010 के दौरान भदसाली निवासी विजय जसवाल ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दोस्ती की।

इसके बाद उसने शादी कर ली। शादी के बाद आरोपी ने उसे दो साल तक उसे डरा-धमका कर चंडीगढ़ में रखा। इस दौरान आरोपी विजय महिला के साथ दुराचार करता रहा।

जेवर और गहने भी ले गया आरोपी

महिला ने बताया कि शादी के बाद उसने धोखे से उससे दो लाख रुपये और लाखों रुपये के सोने के गहने ले लिए। वर्ष 2012 में नकदी और जेवरात लेने के फौरन बाद आरोपी बिना बताए विदेश चला गया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि दो वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करने और लाखों रुपये हड़पने के बाद अब आरोपी उसके साथ किसी भी तरह का रिश्ता होने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें