फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! पिता ने लूट ली बेटी की आबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तों को तार तार करते हुए एक पिता ने बेटी को हवस का शिकार बना डाला। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी शिमला नगर निगम में ड्राइवर के पद पर तैनात है। पीड़िता की उम्र 20 साल है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि उसका पिता उसके साथ पिछले कई दिनों से जबरन दुराचार कर रहा था।
विज्ञापन


साथ ही उसे कहा था अगर किसी को इस बारे में बताया तो जान से हाथ धो बैठोगी। पीड़िता काफी दिनों से जुल्म सह रह थी। शुक्रवार को वह पुलिस स्टेशन पहुंची और एएसपी भजन देव नेगी को इस बारे में शिकायत की। एएसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी है। जगह जगह छापेमारी की जा रही है। फिलहाल आरोपी का कोई सुराग नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

बेटी से करता था मारपीट

एएसपी भजन देव नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल करवा दिया गया है। जल्‍द ही रिपोर्ट आ जाएगी। उन्होंने बताया कि जाचं में पता चला है कि आरोपी शिमला नगर निगम में ड्राइवर के पद पर तैनात है।

एएसपी ने बताया कि जब पीड़िता पुलिस स्टेशन पहुंची तो वह काफी स‌हमी हुई थी। आरोपी शिमला शहर में ही परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्‍नी पहले ही घर छोड़ कर चली गई है। बीस साल की बेटी का आरोप है कि वह उससे मारपीट भी करता है और रोज शराब पीकर घर आता है। थाना सदर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें