फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने नाबालिग से किया दुराचार

Sun, 25 May 2014 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा क्षेत्र की एक पंचायत में शनिवार को एक व्यक्ति ने नाबालिग को हवस का शिकार बनाया है। घटना के समय लड़की बगीचे में पशुओं के लिए घास काटने गई थी।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। लड़की ने पुलिस में बयान दिया है कि शनिवार को वह बगीचे में पशुओं के लिए घास काट रही थी।

इसी दौरान गांव का रिश्ते में चाचा वहां पर पहुंचा। उसे अकेला पाकर वह बहला फुसला कर झाड़ियों के समीप ले गया। वहां पर जबरन अपनी हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन

आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़ित लड़की ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। माता-पिता ने पुलिस थाना नेरवा में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं।

आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर लड़की को उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है।

नेरवा थाना प्रभारी जसवीर राणा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की उम्र करीब तेरह साल है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है। युवती को उपचार के लिए शिमला भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें