फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु बाबा ने किया महिला से दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के नालागढ़ क्षेत्र के गोलजमाला के समीप अमली डोल में रह रहे एक बाबा ने महिला के साथ दुराचार कर डाला। महिला का आरोप है कि आरोपी पहले अश्लील बातें कर उसे तंग करता था। अब उसके साथ रेप भी कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला ने इससे पहले बाबा पर अश्लील बातें करना का इल्जाम लगाया था। इस बारे में पुलिस में भी शिकायत की गई। लेकिन पुलिस ने पूछताछ कर बाबा को छोड़ दिया था।

अब महिला ने पुलिस में बयान दिया है कि उक्त बाबा ने उससे दुराचार भी किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने किया गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गोलजमाला के समीप अमली डोल गांव में पालमपुर का बाबा निर्मल शाह पिछले पांच सालों से रहता है। क्षेत्र की एक महिला ने बाबा पर पहले आरोप जड़ा था कि वह उसे फोन पर अक्सर तंग करता। रात्रि में उसके साथ फोन पर अश्लील बातें करता था।

इससे वह बुरी तरह से परेशान थी। पुलिस के पास मामला आने के बाद जब महिला से पूछताछ की तो महिला ने खुलासा किया कि बाबा ने दुराचार भी किया है। इस पर पुलिस ने अब बाबा के खिलाफ 354 के अलावा 376 का भी मुकदमा कायम कर लिया है।

डीएसपी नालागढ़ खजाना राम ने कहा कि बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने उस पर अश्लील हरकतें करने और दुराचार करने का मामला दर्ज करवाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें