फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेशर्म जीजा! साली से करने लगा बलात्कार

Wed, 15 Apr 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
बेशर्म जीजा साली को घर में अकेली पाकर उसका बलात्कार करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर जब लोग दौड़े तो वह भाग निकला। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। संगड़ाह क्षेत्र की एक नाबालिग दलित लड़की से उसके जीजा ने उस समय बलात्कार करने की कोशिश की जब वह घर में अकेली थी।
विज्ञापन


नाबालिग जब घर पर अकेली थी तो उसकी बहन का पति घर में घुस आया और पीडि़ता से छेड़छाड़ शुरू कर दी। बाद में उसने बलात्कार करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता का मैडीकल करवा लिया गया है और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी हैडक्वार्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें