एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर केस की छानबीन शुरू कर दी है।
कुल्लू के आउटर सराज निरमंड में एक नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नाबालिग का मेडिकल करवाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार निरमंड थाना में दुराचार को लेकर केस दर्ज किया गया है। निरमंड के एक व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि पनाशा गांव का एक शख्स उसकी बेटी को अगवा कर ले गया। उसने नाबालिग को शादी का झांसा भी दिया।
इस दौरान उसने नाबालिग के साथ दुराचार कर डाला। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर केस की छानबीन शुरू कर दी है। नाबालिग का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों में दबिश देने निकल गई है।