फरेंदा। क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। खजनी सरैया तिवारी निवासी नागेंद्र और बघौली संतकबीरनगर निवासी महेंद्र बाइक से लेहड़ा मंदिर से बहदुरी जा रहे थे।
अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों का पैर टूट गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बनकटी ले गए। जहां से हालत गंभीर देख दोनो को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना बुधवार की सुबह सात बजे के करीब फरेंदा रामनगर के धुसिया निवासी प्रद्युमन व दिनेश त्रिपाठी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे कि बाईपास फरेंदा पर मारुति ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों को काफी चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लाए जहां से दिनेश की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।