फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता रोककर छात्रा से दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला कांगड़ा के एक गांव में एक शख्स ने घर लौट रही छात्रा से रेप कर डाला। आरोपी ने छात्रा का रास्ता रोक लिया और उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जमा दो कक्षा की ये छात्रा अपने मामा के घर से एक जीप में वापस घर आ रही थी। जीप में एक व्यक्ति ने लड़की का पीछा करना शुरू कर दिया।

लड़की जीप से अपने इलाके में उतर गई। लड़की का घर सड़क से कुछ दूरी पर था। सड़क से घर की दूरी के बीच जंगल पड़ता था।
विज्ञापन

पुलिस ने किया गिरफ्तार

छात्रा जब जंगल से पैदल घर जा रही थी तो व्यक्ति ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुराचार किया। छात्रा ने आपबीती परिजनों को बताई। लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी एक शराब ठेके का कर्मचारी है। थाना प्रभारी मोहिंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बलवीर सिंह के खिलाफ धारा 376 व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें