फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के सामने इज्ज्त लूटता रहा जीजा

Tue, 19 Aug 2014 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में एक युवती ने अपने जीजा पर दुराचार का आरोप लगाया है। इस मामले में उसने अपनी बड़ी बहन, जीजा के पिता और अपने परिजनों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


अदालत के आदेश पर रविवार को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके जीजा राजू कॉलोनी निवासी अभिमन्यु, अपनी बहन वंदना, बहन के ससुर हरविंदर सिंह, उसकी पत्नी वीनस, पीड़ित के पिता और माता के खिलाफ दुराचार और साजिश में शामिल होने का केस दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में मंगलवार को पीड़ित की मेडिकल जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

अलग-अलग जगहों पर ले जाकर किया रेप

पुलिस के अनुसार पीड़िता इस समय अपने परिवार से अलग रह रही है। अदालत में दर्ज याचिका में पीड़िता ने आरोप लगाया कि जून 2014 में आरोपी उसका जीजा अभिमन्यु ने उसे अपने साथ ले जाकर उससे दुराचार किया।

उसने इसके बारे में परिजनों को बताया तो परिजनों ने उसका साथ दिया। इसके बाद कई बार आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया, लेकिन किसी ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। पीड़िता के मुताबिक अभिमन्यु ने उसके साथ कई बार अलग-अलग जगहों पर दुराचार किया।

इसमें उसके परिजनों और अभिमन्यु के परिजनों ने उसका ही साथ दिया। उसने इसकी याचिका अदालत में दायर की। अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

जसपाल सिंह ने कहा कि अदालत ने पुलिस को आदेश दिया है कि मामले की जांच की जाए। मंगलवार को पीड़ित की मेडिकल जांच के बाद आगे की जांच की जाएगी। अभी पुलिस के हाथ कोई आरोपी नहीं आया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें