वीडियो वायरल होने के डर से वह पुलिस में शिकायत नहीं कर पाई। आरोपी उसका वीडियो होने तथा इसे वायरल करने की धमकी देकर उसका करीब डेढ़ साल से शोषण करता रहा। बड़सर पुलिस ने धारा 376 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी उपप्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने आरोपी उपप्रधान के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।