फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर नाबालिग लड़की से कार में किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण करने के बाद नाबालिग लड़की से कार में दुराचार किया गया। यही नहीं आरोपी उसे जबरदस्ती एक गेस्ट हाउस भी ले गया जहां फिर उसका रेप कर दिया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला कुल्लू के बंजार का है।
विज्ञापन


यहां एक नाबालिग के साथ अपहरण के बाद दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार लड़की का कहना है कि बंजार निवासी एक व्यक्ति उसे जबरन कार में बिठाकर अनजान जगह पर ले गया। आरोपी ने कार में उसके साथ जबरन दुराचार किया।

इसके बाद वह उसे एक गेस्ट हाउस में ले गया। आरोपी ने गेस्ट हाउस में भी दुराचार किया। किसी तरह से नाबालिग उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित नाबालिग का मेडिकल करवाया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366 और 376 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं के छात्र ने आठवीं के छात्र से किया कुकर्म

वहीं, मंडी के सुंदरनगर में एक लड़के के साथ कुकर्म करने की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार 8वीं कक्षा के छात्र के परिजनों ने निकट के एक 12वीं कक्षा के छात्र पर कुकर्म का आरोप लगाया है।

पुलिस ने छात्र का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुकर्म की इस घटना को एक हफ्ते पूर्व अंजाम दिया गया था लेकिन पीडि़त छात्र डर के मारे किसी को नहीं बता पाया। घटना का पता चलते ही पीडि़त छात्र के परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया।

पुलिस ने मामले पर आईपीसी की धारा 377 (4) तथा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें