फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की आंखों में धूल झोंक चंपत हुआ शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने और फिर दुराचार करने का आरोपी फरार हो गया। इसे मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में चिकित्सक ने इसे मेडिकल से पहले कपड़े उतारने के लिए कहा। इसी दौरान आरोपी चकमा देकर वहां चंपत हो गया। इसके भागने की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। नाकेबंदी कर दी गई। इसे बाद में कांगड़ा बाइपास के पास गिरफ्तार किया गया है। ये यहां किसी से लिफ्ट लेने के चक्कर में था।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के निकटवर्ती इलाके की नाबालिग को भगाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी अवतार सिंह निवासी फगवाड़ा (पंजाब) को गिरफ्तार किया था। नाबालिग के परिजनों ने 23 जुलाई को इस बाबत पुलिस में शिकायत की थी। । परिजनों का आरोप था कि आरोपी अवतार सिंह उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस अवतार को तलाश कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को पता चला है कि वो पंजाब में है और नाबालिग भी उसके साथ है। पुलिस ने इसे फगवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग को भी कांगड़ा पहुंचाया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कांगड़ा पुलिस की टीम अस्पताल मेडिकल के लिए गई थी। अंदर चिकित्सक ने आरोपी से मेडिकल के लिए कपड़े उतारने को कहा।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी चिकित्सक सहित पुलिस की टीम में धूल झोंककर वहां से फरार हो गया। एएसपी डा. शिव कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी गई थी। इसे देर शाम पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

मां की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार

सियालकड़ गांव में दो दिन पहले हुई महिला के मौत मामले ने नया मोड़ ले लिया है। केशो देवी की मौत पर जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने उसके लड़के अमर सिंह उर्फ महेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के मामले में उसे हिरासत में ले लिया है। केसो देवी पत्नी तिलक राज की दो दिन पूर्व संदिग्ध मौत हो गई थी।

परिजनों ने इसे जहर खाकर जान देने का मामला बताया था, जबकि केसो देवी के भाई धनी राम निवासी सियालकड़ ने पुलिस को इस मामले में हत्या की आशंका व्यक्त की थी। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद महिला के पुत्र को ही हत्या के मामले में हिरासत में ले लिया है। डीएसपी देहरा रेणू शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें