12वीं पास युवक ने कसौली की युवती का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर अशलील फोटो व आपत्तिजनक समाग्री अपलोड कर दी। यही नहीं फेक आइडी में उस युवती की प्रोफाइल पिक्चर भी लगा दी।
शातिर युवक ने फर्जी अकाउंट के सहारे परिजनों, युवती के दोस्तों को ग्रुप में शामिल कर लिया और उसका पर्सनल मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया। युवती को वह बार बार फोन पर तंग करने लगा। साथ ही डेट के लिए भी दवाब बनाने लगा।
फेसबुक में इस तरह के आपत्तिजनक कमेंट और फोटो अपलोड करने पर रिश्तेदारों ने आपत्ति जताई तो युवती को पता चला की उसकी फेक आइडी बनाई गई है।
मामले की सूचना पुलिस थाना कसौली में दी गई। पुलिस ने शातिर को पंजाब के भटिंडा से धर दबोचा है। युवक की पहचान 19 वर्षीय दानवीर के रूप में ह़ुई है।