फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन करने गए ज्योतिषी ने किया महिला से दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला कांगड़ा में दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला दो तीन दिन पहले अपने घर की समस्या को लेकर ज्योतिषी के पास गई थी। इस पर उसने महिला को घर में शांतिहवन करने की बात कही। ज्योतिषी ने महिला से 6 हजार रुपये भी लिए थे।
विज्ञापन


शनिवार रात को ज्योतिषी गृह शांति का हवन करने के लिए महिला के घर गया। घर में महिला और उसका बेटा ही थे। इस दौरान ज्योतिषी ने रात को महिला के साथ दुराचार किया।

महिला ने रविवार सुबह थाने में आरोपी के खिलाफ दुराचार की शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी नवदीप सिंह ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने आरापी को किया गिरफ्तार

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि गढ़वाल के ज्योतिषी संजीव शर्मा के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। वह यहां पिछले करीब पांच साल से ज्योतिष विद्या का काम कर रहा है।

महिला ने पालमपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का मेडिकल करवाया है जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें