फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के जुर्म में सजा काट रहा कैदी अस्पताल से फरार

Tue, 12 Jun 2018 02:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा काट रहा एक कैदी नाहन अस्पताल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिन से कैदी पुलिस की हिरासत में था। 

विज्ञापन


मंगलवार को अस्पताल से ही कैदी फरार होने में कामयाब हो गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। वहीं, हिरासत के लिए तैनात कर्मचारियों पर भी गाज गिरना स्वभाविक है।

जानकारी के अनुसार कैदी 22 मई से पुलिस की हिरासत में अस्पताल में भर्ती था। सूचना के अनुसार कैदी बवासीर/पाइल्स की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैदी की सूचना देने वाले को 10 हजार का इनाम

प्रतीकात्मक चित्र
लेकिन, मंगलवार को कैदी लक्ष्मण पटेल निवासी मानपुर, वाराणसी पुलिस कर्मियों की आंख में धूल झोंकने में कामयाब हो गया। सूत्रों से पता चला है कि फरार कैदी 7 दिसंबर 2013 से नाहन जेल में सजा काट रहा था। 

पुलिस अधीक्षक सिरमौर रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फरार कैदी की सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। पुलिस फरार कैदी को लेकर चंडीगढ़ और हरियाणा में भी अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें