फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराये के कमरे में तीन बच्चों को छोड़ दंपती फरार, यहां जानिए पूरा मामला

Tue, 12 Jun 2018 12:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

तीन बच्चों को किराये के कमरे में छोड़कर माता-पिता फरार हो गए हैं। घटना जिला मुख्यालय के सुल्तानपुर की है। यहां एक दंपती किराये के कमरे में चार साल के बेटे, छह और आठ साल की बेटियों के साथ रहता था।

विज्ञापन


अनबन होने पर पहले पत्नी और फिर पति बच्चों को लावारिस छोड़कर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया है। अब इन बच्चों को शिशु गृह शिमला भेजा गया है। 
 

विज्ञापन

यहां जानिए पूरा मामला

पुलिस के अनुसार मकान मालिक ने मजदूरी करने वाले इस दंपती का घर में रखने से पहले पहचान पत्र नहीं लिया था। पति-पत्नी की आपसी अनबन के चलते पत्नी और करीब छह दिन बाद बच्चों का पिता चुपचाप चला गया। 

इसके बाद ये बच्चे अकेले रह गए। बच्चों की सूचना पुलिस तक पहुंची, तभी मामला सामने आया। जिला कार्यक्रम अधिकारी विरेंद्र आर्य ने कहा कि तीनों बच्चों को शिशु गृह शिमला भेजा गया है।

कहा कि शहर में काम करने वाले मजदूरों को किराये के कमरे में रखने से पहले उनसे पहचान पत्र जरूर लें। इसके साथ ही उनका पुलिस के पास सत्यापन करवा लें ताकि ऐसी घटना सामने आने पर आरोपियों को पकड़ा जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें