फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी दोस्ती, 500 न देने पर मिली यह दर्दनाक सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास पर युवक की हत्या मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।
विज्ञापन


हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर दस में बाईपास पर युवक की हत्या मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपियों ने 500 रुपये न देने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

युवक की हत्या चार छात्रों ने मिलकर की। युवकों ने विशाल से 500 रुपये लेने थे जो विशाल ने नहीं दिए।

इसके बाद मारपीट तक नौबत पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर वीना शर्मा ने प्रेस वार्ता कर मामले से पर्दा हटाया।

नशे के कारोबार में शामिल हैं आरोपी

पुलिस का दावा है कि मामला सीधे तौर पर नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ है। विशाल सहित समस्त आरोपी नशे के आदी थे।

नशीले पदार्थ का लेन देन चलता रहता था। आरोपियों ने विशाल शर्मा को नशीले पदार्थ देने की एवज में 500 रुपये दिए थे, लेकिन विशाल ने नशीला पदार्थ नहीं दिया और न ही 500 रुपये लौटाए।

इस पर आरोपी युवकों अवनीश कुमार (19) निवासी सरकाघाट, आदित्य शर्मा (18) निवासी रैहन, कांगड़ा, नीलम कुमार (19) निवासी सरकाघाट और संतोष कुमार (23) निवासी रामपुर बुशैहर ने विशाल शर्मा को बाईपास पर बुलाया।
विज्ञापन

पहले बुलाया और फिर ले ली जान

विशाल शर्मा आरोपियों के कहने पर बाइक लेकर बाईपास पहुंच गया। चारों युवकों ने 500 रुपये मांगे।

पैसे न देने पर चारों युवकों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। चारों युवक विशाल का मोबाइल और बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने वारदात से कुछ ही दूरी पर बाइक को बरामद कर लिया। बाइक की चाबी और मोबाइल भी आरोपियों से बरामद किए।

साक्ष्य मिटाने के लिए एक आरोपी ने अपनी सिम कार्ड और कपड़े भी जला दिए थे। पुलिस ने विशाल की बाइक और मोबाइल कॉल डिटेल से कड़ी को जोड़ना शुरू किया।

आगे से आगे कड़ी जुड़ती गई। बुधवार दोपहर को पूछताछ के लिए आरोपियों को बुलाया गया। इसमें आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

चारों आरोपी निजी संस्थान और पालीटेकनीक संस्थान के छात्र हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें