दिल्ली के सीमापुरी इलाके में मंगलवार देर रात शराब के नशे में धुत चार युवकों ने एक 23 साल की महिला को अगवा कर गैंगरेप किया। आरोपी पीड़िता को एक पार्क में ले गए। वहां तीन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
गैंगरेप के बाद सभी आरोपी पीड़िता को पार्क में छोड़कर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस को मामले की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जीटीबी अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाया। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।