फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा: कई 'नालायकों' को इंजीनियर बना चुके हैं 'सॉल्वर', जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Wed, 28 Aug 2019 12:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा खुलासा हुआ है। भर्ती की लिखित परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर कई नालायक युवाओं को इंजीनियर बनाने में सहायता कर चुके हैं, जबकि कइयों की जमा दो भी पास करवाई है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार सॉल्वरों ने दूसरे प्रदेश में स्कूलों और जेईईई की परीक्षा देने की बात कबूली है। सॉल्वर बीटेक इंजीनियरिंग करने वाले नालायक प्रशिक्षुओं के पेपर दे चुके हैं। इसके अलावा कइयों की स्कूलों की परीक्षाएं देकर जमा दो पास करवा चुके हैं। अब एसआईटी ने सॉल्वरों की कबूली बात पर छानबीन शुरू कर दी है।

फर्जीवाड़े मामले में कांगड़ा पुलिस ने अभी तक 10 सॉल्वर पकड़े हैं, जिसमें सबसे ज्यादा सात हरियाणा, दो उत्तर प्रदेश और एक राजस्थान का आरोपी शामिल है, जो पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा दूसरे के स्थान पर देने के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वायु सेना के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

Trending Videos
विज्ञापन

सॉल्वर गिरोह का जल्द ही पर्दाफाश होगा

 हरियाणा के सॉल्वरों ने एसआईटी के समक्ष जेईईई और स्कूलों की परीक्षा देने की बात मानी है। इससे साफ जाहिर है कि सॉल्वर गिरोह का जल्द ही पर्दाफाश होगा। अमर उजाला ने 12 अगस्त के अंक में ही सॉल्वर गिरोह के हरियाणा तार जुड़ने का खुलासा किया था।

एसआईटी प्रमुख डीएसपी अमित शर्मा ने कहा कि सॉल्वरों ने दूसरे राज्यों में जेईईई और स्कूलों की परीक्षा देने की बात कबूली है। अब इन मामले को संबंधित प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर क्रॉस चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें