फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में सामने आई करतूत, फूड इंस्पेक्टर के घर से मिला जनता का राशन

Sat, 17 Dec 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनजतीय घाटी पांगी में खाद्य वस्तुओं के एडवांस कोटे में गोलमाल का खुलासा हुआ है। पुलिस ने खाद्य आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। निरीक्षक के आवास से भारी मात्रा में रसोई गैस सिलेंडर के अलावा खाद्य वस्तुएं बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपी खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 और सात ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी वीर बहादुर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घाटी के लिए जारी हुए एडवांस कोटे को खाद्य आपूर्ति निरीक्षक अपने ही आवास में जमा कर रहा है। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने वीरवार को आरोपी के आवास पर छापा मारा।

जांच के दौरान पुलिस को आवास में 79 रसोई गैस सिलेंडर बरामद हुए। इनमें से 15 सिलेंडर भरे थे। छह सिलेंडर व्यावसायिक भी आवास में रखे थे। पुलिस ने आवास की तलाशी ली तो वहां से 110 बैग आटा, 5 बैग गेहूं, तीन बैग चावल और चार बैग दाल के बरामद किए गए। पुलिस ने इन सभी को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पांगी घाटी में बर्फबारी के मद्देनजर पांच माह का कोटा एडवांस में जारी किया जाता है, ताकि बर्फबारी के दौरान लोगों को किसी तरह की किल्लत महसूस न हो। पुलिस अब इस सारे मामले को एडवांस कोटे से की गई हेराफेरी से जोड़कर देख रही है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें