शिक्षा बोर्ड फर्जी प्रमाणपत्र केस से जुड़े दो मामलों में पुलिस को बोर्ड की प्रोसिक्यूशन स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही अदालत में मामले में संलिप्त करीब 149 कर्मचारियों के खिलाफ चालान पेश किए जाएंगे।
पुलिस 100 कर्मचारियों के चालान कोर्ट में पेश कर चुकी है। फर्जी प्रमाण पत्र मामले में बोर्ड कर्मचारियों से लेकर डाकिये और छात्रों की संलिप्तता पाई गई थी।
पुलिस आगामी कार्रवाई को लेकर बोर्ड से प्रोसिक्यूशन स्वीकृति की मांग कर रही थी। इसे लेकर कई बार पुलिस नोटिस भी भेज चुकी थी।
अब मामले में प्रोसिक्यूशन स्वीकृति मिल गई है। चालान पेश होने के बाद अदालत आरोपियों के खिलाफ फैसला लेगी।